तेजतर्रार अफसर को बड़ी जिम्मेदारी: एसपी ने बदली पुलिसिंग की रणनीति

उरई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। उनके इस कदम को जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इसी क्रम में माधौगढ़ थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड चौकी पर तैनात तेजतर्रार चौकी इंचार्ज अभिलाष मिश्रा को माधौगढ़ थाना प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभिलाष मिश्रा अपनी सक्रियता और कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं, ऐसे में उनकी तैनाती को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से साफ संकेत मिल रहे हैं कि जिले में अपराध और अव्यवस्था के प्रति अब और अधिक सख्त रुख अपनाया जाएगा।

Leave a comment