कोंच-उरई। भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक चुनावों को लेकर संगठन की मैराथन बैंठकें जारी हैं जिनमें पार्टी का फोकस बूथों के गठन पर है। सोमवार को यहां गहोई धर्मशाला में कोंच नगर व मंडल की अलग अलग बैठकें हुईं जिनमें कोंच मंडल में 32 तथा नगर में 25 बूथ अध्यक्ष बना लिये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गाजीपुर ब्रजेन्द्र राय की देखरेख में कोंच चुनाव प्रभारी अनिल बहुगुणा, मंडल चुनाव प्रभारी महेन्द्रसिंह कैथवा ने गठन की कार्यवाही पूरी की।
गहोई धर्मशाला में जुटे भाजपाइयों ने सर्वप्रथम पार्टी के मूर्धन्य नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेन्द्र राय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें कोंच नगर एवं कोंच मंडल के बूथ अध्यक्षों का चुनाव पूरा किया गया। कोंच मंडल में 32 तथा नगर में 25 बूथ अध्यक्ष बनाये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राय ने बताया कि 20 नवंबर तक बूथ कमेटियों, 30 नवंबर तक मंडल, 10 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव करा लेने की योजना है। उन्होंने कहा कि समूची प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, गौरीशंकर वर्मा, वीरेन्द्रसिंह चमरसेना, सुनील शर्मा, अनिल निरंजन, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, कमलेश चोपड़ा, मिरकू महाराज, अरविंद चैहान, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, आशुतोष मिश्रा, हबीब मैंबर, विकास पटेल धनौरा, श्यामविहारी तीते, सुनीलकांत तिवारी, जगदीश अग्रवाल, महेन्द्र सोनी, लला गुप्ता, मिंटू मोर, नरेश वर्मा, अमित सोनी, सूर्यदीप सोनी, अमरसिंह, कपिल खरे, धीरेन्द्रसिंह, विपिन गुर्जर, शिशुपाल गुर्जर, मुलायम निरंजन, धर्मेन्द्र व्यास, प्रमोद नकटेला, विश्वनाथ, रामशरण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

One response to “सांगठनिक चुनावों को लेकर भाजपा की तूफानी बैठकें जारी”

Leave a reply to KP SINGH Cancel reply