कोंच-उरई। आगामी दिनों में बुंदेलखंड के हृदय स्थल झांसी में आयोजित झांसी महोत्सव में कोंच की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला के कलाकार एक लीला का मंचन करेंगे। इस आशय की जानकारी रामलीला विशेषज्ञ और कोंच रामलीला के कर्ताधर्ता रमेश तिवारी ने दी है।
अपनी परंपराओं औ
र मान्यताओं को लेकर देश विदेश में अपना नाम कर चुकी कोंच की रामलीला को झांसी महोत्सव में एक लीला का मंचन करने का न्यौता दिया गया है। इन मान्यताओं के बदौलत अयोध्या शोध संस्थान द्वारा किये गये सर्वे के आधार पर देश की मैदानी रामलीलाओं में सर्वश्रेष्ठ घोषित कोंच की रामलीला की ख्याति देश की सीमाओं के पार ट्रिनिडाड और टोबैगो तक जा पहुंची है और वहां शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनी है। रामलीला विशेषज्ञ रमेश तिवारी ने बताया है कि झांसी महोत्सव के आयोजकों की ओर से उन्हें औपचारिक तौर पर एक लीला का मंचन करने का बुलावा भेजा गया है। उन्होंने इस बाबत अपनी मंजूरी भी रंगकर्मियों की सहमति के बाद भेज दी है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को उनकी रामलीला टीम वहां जाकर अपनी लीला का मंचन करेगी।






Leave a comment