cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n.jpgरामपुरा-उरई। अराजक तत्वों के बढ़ते बोल-वाले पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने यातायात चैकिंग का अभियान चलाया। जिसमें 36 वाहनों को चालान करके पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी गई।
थानाध्यक्ष राजाभइया ने एसआई धनीराम वर्मा और हमराह आशीष, आरजू खां के साथ 19 वाहनों का चालान किया। दूसरी ओर ऊमरी चैकी इंचार्ज मो. आरिफ ने बलवीर सिंह यादव और रविंद्र सिंह यादव के साथ 17 वाहनों का चालान किया। इस अभियान से पुलिस ने अपने दबदबे को मजबूती के साथ स्थापित किया है। जिससे अराजक तत्वों के हौसले पस्त हो गये हैं।

Leave a comment