0 बहुचर्चित विधायक संगीत सोम होंगे चीफ गेस्ट
कोंच-उरई। स्वर्णकार समाज के मुख्य संगठन श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के तत्वाधान में सजातीय छात्र-छात्राओं को मेधा सम्मान से नवाजा जायेगा। आगामी 15 दिसंबर को होने बाले इस सम्मन समारोह पर यहां के लोगों तथा प्रशासन की खास नजरें होंगीं क्योंकि इसमें बतौर मुख्य अतिथि यूपी के बहुचर्चित विधायक संगीत सोम शिरकत करने बाले हैं। संगीत सोम को मुजफ्फर में गत वर्षों में हुये बबाल को लेकर जाना जाता है।
क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के मुख्य संगठन श्री मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शैलेष सोनी, संयोजक मंडल के चतुर्भुज चंदेरिया, अनिल कपूर, संजय सिंघाल, अतुल सोनी, महेन्द्र चंदेरिया की ओर से जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्वर्णकार समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान की योजना के तहत 15 दिसंबर को दोपहर 1 बजे सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सिद्घ रामदास ठड़ेश्वरी मंदिर उरई, मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम होंगे तथा विशिष्ट अतिथियों की श्रंृखला में ओमनारायण विभाग कार्यवाह आरएसएस, पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर सदस्य जिला पंचायत तथा समाजसेवी डॉ. कौशलेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहेंगे।






Leave a comment