जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी, 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का संकल्प दोहराया
उरई , 22 नवंबर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और स्वतंत्रता संग्राम में वीरता का परिचय देने वाली वीरांगना झलकारी बाई की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यालय परिसर में स्थापित मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा में उनके योगदान को याद किया। साथ ही वीरांगना झलकारी बाई के साहस, त्याग और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव की जयंती पर संकल्प लें कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करके ही नेता जी की जयंती के संकल्प को सार्थक किया जा सकेगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जिला सचिव जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, दीपू त्रिपाठी, जीवन प्रताप वाल्मीकि, राम रतन प्रजापति, हाजी जमील, महेंद्र कठेरिया, जयदेव सिंह यादव, विवेक यादव, महेश सर द्विवेदी, महेश चंद्र विश्वकर्मा, वेद प्रकाश यादव, नवीन विश्वकर्मा, प्रमोद वर्मा, पवन कुशवाहा, दिनेश यादव, भानू राजपूत, बब्लू अहिरवार, प्रताप सिंह यादव, अशरफ मंसूरी, शबीउद्दीन, अनुज यादव, रामलाल विश्वकर्मा, विनोद श्रीवास, अरसद कादरी, बब्बू पाल, राहुल पिरोना, इमरानउल्ला, सादाव सभासद, निर्दोष यादव, जीनू कोरी, मनोज अहिरवार, अनिल यादव, बब्बू राजा, प्रमोद, जीतू यादव, रश्मि पाल, राखी राजपूत, कुसुम सक्सेना, प्रतिभा शर्मा, मीरा राठौर, हबीब खान और हिमांशु खरकया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Leave a Reply