जालौन। अगर आप भी सोचते हैं कि धोखाधड़ी करके बच जाएंगे, तो जालौन की इस खबर ने सबकी नींद उड़ा दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के “Operation Conviction” अभियान के तहत जालौन पुलिस की प्रभावी पैरवी से माननीय न्यायालय (सीजेएम कोर्ट उरई) ने एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

चौंकाने वाला तथ्य ये है कि यह मामला साल 2015 का है, यानी 11 साल पुराना। कोतवाली उरई में मु०अ०सं० 1492/15 धारा 420/467/468/471 भादवि के तहत दर्ज हुआ था। इतने सालों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर दोनों अभियुक्तों को सजा मिली है।

किनको मिली सजा?

1. रमनदीप उर्फ सनी पुत्र स्व० बृजेन्द्र सिंह – निवासी द्वारिका, नई दिल्ली 2. करूणेश शर्मा पुत्र स्व० वीरेन्द्र शर्मा – निवासी ओल्ड माधवनगर, जनपद सहारनपुर, उ०प्र०

माननीय न्यायालय ने दोनों को दोषी पाते हुए 07-07 वर्ष के कारावास एवं प्रत्येक को 7,500-7,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

यह सजा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” और पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रारंभ की गई पैरवी अधिकारी स्कीम के अंतर्गत जालौन पुलिस टीम की प्रभावी पैरवी का नतीजा है।

इस सफलता में अभियोजन अधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल श्री परमहंस तिवारी, उ०नि० राजेन्द्र सिंह कोर्ट मुहर्रिर और का० हृदेश यादव कोर्ट पैरोकार की अहम भूमिका रही।

संदेश साफ है – अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, कानून के हाथ से कोई नहीं बच सकता।

बताइए, क्या ऐसी सख्त सजा से ठगी पर लगाम लगेगी?

Leave a Reply