एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, कई पुलिसकर्मियों के पुराने तबादले निरस्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी

उरई (जालौन)। जनपद जालौन में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने 55 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई थानों के उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है, जबकि पुलिस लाइन से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है।

स्थानांतरण सूची में कालपी, कदौरा, आटा, नदीगांव, जालौन, माधौगढ़ और एट समेत कई थानों में नई तैनातियां की गई हैं। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के पहले किए गए स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कालपी, कदौरा और आटा में बदली तैनाती

कालपी थाना और उससे जुड़ी चौकियों में कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। उरई मेडिकल चौकी से राजेश कुमार चौधरी को सम्मन सेल भेजा गया है। उरई थाने से लायक सिंह को कालपी, कोटरा से मुन्ना लाल पाल को कालपी और जालौन थाने से निसार अहमद व बेंचे लाल को कालपी भेजा गया है।

कालपी से दयाशंकर और सूरज पाल सिंह को नदीगांव, रामजी लाल को जालौन, जगन्नाथ सिंह को रिट सेल तथा योगेन्द्र प्रताप को कोंच भेजा गया है। वहीं, कोंच से रामबिलास यादव को कालपी और कैलिया से शरन बाबू, रामवीर सिंह तथा रजपाल को कालपी में तैनाती दी गई है।

कदौरा थाने में भी कई बदलाव किए गए हैं। कोटरा से ओमप्रकाश और रामपुरा से लाल बहादुर को कदौरा भेजा गया है। वहीं, आटा से बलराम तिवारी को गोहन, आटा से प्रदीप कुमार को एट और आटा से रणविजय सिंह को माधौगढ़ भेजा गया है।

पुलिस लाइन से 16 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

पुलिस लाइन से भी बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और इकाइयों में भेजा गया है। इनमें शिवशंकर प्रताप तिवारी को टरननगंज चौकी कालपी, रामबहादुर और सुमित कुमार को आटा, संजय कुमार और देवेन्द्र सिंह भदौरिया को उरई कोतवाली, ओमवीर पाल को नदीगांव, अशोक कुमार सिंह को कोटरा, पुष्पेन्द्र सिंह को कदौरा, बीरेन्द्र सिंह को रामपुरा, पाल सिंह को जालौन, अमन दीक्षित को कदौरा और रन सिंह को एएचटी में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा पुलिस लाइन से अन्य उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है। स्थानांतरण सूची में कुल 55 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

कई पुराने तबादले निरस्त, नई जिम्मेदारी सौंपी

स्थानांतरण आदेश में तीन पुलिसकर्मियों के पहले किए गए तबादले निरस्त किए गए हैं। मुख्य आरक्षी प्रेम किशोर का माधौगढ़ से किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पैरवी सेल में भेजा गया है। मुख्य आरक्षी अभिषेक दीक्षित का जालौन से किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें हेड मुहर्रिर डकोर बनाया गया है। आरक्षी दीपेन्द्र मिश्रा का सिरसाकलार से किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पेशी कालपी में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में उपनिरीक्षक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। इसके तहत विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। पुलिस विभाग के इस बदलाव को जनपद की कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Recent posts