उरई। जालौन रोड पर खर्रा हाउस के बगल में स्थित कामन हाल में सावित्री बाई फुले जयन्ती का आयोजन युवा सम्राट अशोक सेना ने किया। अध्यक्षता कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष गुरुदयाल कुशवाहा सेवानिवृत्त शिक्षक ने की। संचालन सुन्दर कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। गोष्ठी को संबोदित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सावित्री बाई फुले वंचित समाज से उस समय आगे निकलकर आईं जबकि किसी महिला का साक्षर होना और घर से निकलना भी एक बड़ी घटना होता था। वर्तमान में जब कुछ प्रतिशत महिलाएं ही उच्च शिक्षा को उपलब्ध हैं तब 185 वर्ष पूर्व किसी महिला का पढ़ लिखकर शिक्षक बन जाना अतीव जागरूकता का प्रदर्शन करना है। इस गोष्ठी को उक्त के अतिरिक्त रामेश्वर दयाल कुशवाहा, कृष्ण कुमार पूर्व प्रधान जखा, एलआर कुशवाहा, घासीराम, वीरेन्द्र कुशवाहा, रणधीर सिंह, श्रेष्ठ कुशवाहा, महेश कुशवाहा प्रधान बरहा, नरेश कुशवाहा सभासद, विवेक कुशवाहा सिरसा, जितेन्द्र कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, विवेक जखा, मिलन कोंच, बादाम सिंह, वीर सिंह पूर्व प्रधान, नीरज कुशवाहा प्रधान कैथवा, केशव सिंह, श्याम लुहारी बरहा, प्रबल प्रताप, राजेश सैनी, राहुल सैनी, चन्दन मदारीपुर, मदन कुशवाहा पूर्व प्रधान बरियापुर, अवधेश कुमार, विनय कुंआखेड़ा, सुनील बरहा आदि ने भी विचार रखे।







Leave a comment