सीओ सिटी पद पर राजीव कुमार शर्मा की तैनाती, शहर की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

उरई।
नगर क्षेत्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे क्षेत्राधिकार नगर (सीओ सिटी) पद पर अब नई तैनाती कर दी गई है। पूर्व सीओ सिटी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए इस पद की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार शर्मा को सौंपी गई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें कार्यवाहक क्षेत्राधिकार नगर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके पास पुलिस प्रशासन का व्यापक अनुभव है, जिसके चलते शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

उनकी नियुक्ति से नगर क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था में नई सक्रियता आने की संभावना है। साथ ही अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसंपर्क को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Leave a comment

Recent posts