उरई। क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव का बिगुल राज्य स्तर पर इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही बज गया। जिले में 9 ब्लाॅकों में प्रमुख चुने जाने हैं। सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से सभी ब्लाॅकों में निर्विरोध प्रमुख चुनवाने की बिसात बिछाई जा रही है। कई ब्लाॅकों में बिना विरोध के समाजवादी पार्टी के प्रमुख का चुना जाना तय भी हो गया है। लेकिन कुछ ब्लाॅकों में पार्टी को संघर्ष का सामना करना पड़़ सकता है।
अधिसूचना के अनुसार नामांकन सभी ब्लाॅकों में 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच में होगें। नामांकन का समय समाप्त होने के बाद उसी दिन पर्चों की जांच की जायेगी। नाम वापस लेने के लिए 6 फरवरी को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक का समय दिया जायेगा। मतदान 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। जिसके बाद मतों की गिनती की जायेगी और गिनती पूरी होते ही 7 फरवरी को ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
जिन ब्लाॅकों में निर्विरोध प्रमुख चुना जाना सुनिश्चित है उनमें सर्वोपरि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव का गृह ब्लाॅक डकोर है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शीतल सिंह सेंगर के प्रयासों से उनके रामपुरा ब्लाॅक में भी प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित माना जा रहा है। कदौरा में समाजवादी पार्टी के ही विभिन्न दावेदारों के बीच तीखा संघर्ष छिड़ा हुआ है जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेता परेशान हैं। वैसे कदौरा में भावी ब्लाॅक प्रमुख का दारोमदार पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी पर टिका नजर आ रहा है।






Leave a comment