cropped-cropped-12065564_1515048802143994_20145587447710710_n3.jpgउरई। तहसील दिवस आज जिलाधिकारी रामगणेश की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक व अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को हिदायत दी कि शिकायतों का निस्तारण आमतौर पर सप्ताह भर में और कोई जटिल स्थिति होने पर अधिकतम 15 दिन में अनिवार्य रूप से कर दें। इसमें कोताही होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई संभावित है।
पंचायत चुनावों के बाद जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज पहला तहसील दिवस होने की वजह से फरियादियों का रैला उमड़ने की आशा की जा रही थी। लेकिन बारिश और ठंड ने इस पर पानी फेर दिया। देहातों से बहुत कम लोग तहसील दिवस में गुहार लगाने के लिए आने का साहस जुटा सके। विभिन्न विभागों की 32 शिकायतें तहसील दिवस में आईं। इनमें राजस्व विभाग की चार शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विकास से संबंधित दो, समाज कल्याण की एक, पुलिस की छह शिकायतें आई। अन्य विभागों की भी 19 शिकायतें मिली। जिलाधिकारी ने शीत लहरी को देखते हुए राजस्व विभाग और नगर पालिका को अलाव जलवाने व जरूरत मंद गरीबों को कंबल उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, सदर उपजिलाधिकारी डाॅ. एवी सिंह, सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent posts