0 कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या एवं पलायन करने को मजबूर
01orai02उरई। लगातार तीन वर्षाें से सूखे की मार से परेशान जनपद के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर राष्ट्र व्यापी धरने के संबंध में भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत के नेतृत्व में एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने कलैक्ट्रेट परिसर में धरना सभा का आयोजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी रामगणेश को सौंपा।
धरना सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान दैवीय आपदा, सूखा से विगत तीन वर्षों से परेशान है किसान जो भी फसलें पैदा कर रहा है वह किसी न किसी आपदा के भेंट चढ़ जाती है। जिससे वह खाने के लिए भी मोहताज है। ऐसी स्थिति में वह सरकार का कर्ज चुका पाने मे असमर्थ है। जिससे जनपद में आये दिन किसान भूख, प्यास एवं सरकारी कर्ज से परेशान होकर आत्म हत्यायें करने को विवश हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों के ऊपर जो भी कर्जें है उसे सरकार प्रमुखता से ले और सारे कर्जें माफ किये जायें। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों की अलग से किसान नीति बनाई जाये जिसमें किसानों को 15 वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने की व्यवस्था की जाये जिससे किसान आत्महत्यायें करने एवं पलायन करने को विवश हो जाते हैं इस पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की घोषणानुसार कृषि लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर मूल्य घोषित किया जाये। साथ ही किसानों के दुखदर्द एवं पीड़ा को देखते हुए केंद्र सरकार ने जो भी बजट स्वीकृत किया वह किसानों तक नही पहुंच पाया इसकी उच्चस्तरीय सीबीआई जांच की जाये और जो दोषी पाया जाये उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाये। राष्ट्रीय किसान आयोग बनाकर किसान की आय एवं पेंशन सुनिश्चित करने की भी व्यवस्था की जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी संपर्क मार्ग बने हुए हैं और वर्षों से जीर्णक्षीर्ण अवस्था में हो गये हैं ऐसे सभी मार्गों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत कराई जाये साथ ही जिन किसानों का बकाया गन्ना मूल्य शेष है उसे किसानों को ब्याज सहित दिलवाया जाये। आवार जानवरों से किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए दिन रात खेतों पर भूखी-प्यासी अवस्था में पड़ा रहता है ऐसी स्थिति में किसानों के खेतों के चारों ओर तार फिनसिंग कराई जाये जिससे आवारा जानवर फसलों को बर्बाद न कर सकें एवं सरकार द्वारा जो स्प्रिंगलर सैट किसानो के लिए आवंटित किये जाते हैं वह किसानों को छूट पर दिये जाने की व्यवस्था की जाये।

Leave a comment