19orai05उरई। रेल आंदोलन के 43 वें दिन मंगलवार को ग्राम महिया क प्रधान दीपक श्रीवास्तव, पिंटू दोहरे, उदय सिंह परिहार और विनय कुमार निगम एडवोकेट को स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के प्रवक्ता गुरु प्रकाश जी ने माल्यर्पण कर अनशन पर बैठाया।
इसके पूर्व मंगलवार को अनशन पर बैठे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी निशांत पाठक शोभाराम जाटव, आशीष सोनी, संजीव गोस्वामी, गुडडन महाराज, अन्नू महाराज, सुशील कुमार, अरुणेंद्र शर्मा बउआ, अजय तिवारी, पुष्पेंद्र दूरवार, अंकुर द्विवेदी, सभासद सुरेश बाबू रजक, किशुन लाल कौशल, शोमिल याज्ञिक, गजेंद्र सिंह चैहान छोलापुर को स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज के प्रवक्ता माधव व्यास ने उनके उपवास के विधिवत समापन के लिए उन्हें जूस पिलाया।
इस अवसर पर माधव व्यास ने कहा कि कोई भी प्रयास बिना संघर्ष के सफल नही हो सकता। यह आंदोलन गहन प्रतिबद्धता और बलिदान की भावना से चलाया जा रहा है। इसलिए उपवासकारियों की मांगे अवश्य ही पूरी होंगी।

Leave a comment