स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान: 4 वाहन सीज, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच तेज; 15 अप्रैल तक चलेगा अभियान

उरई।
जनपद में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रथम दल ने आज 4 स्कूली वाहनों को परमिट शर्तों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं के चलते कार्रवाई करते हुए थाना कुठौंद में निरुद्ध (सीज) करा दिया। ये वाहन छात्र-छात्राओं के परिवहन में लगे हुए थे।

स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश

अभियान के तहत सभी विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने विद्यालय और स्कूली वाहनों का पूरा डेटा निर्धारित पोर्टल (upisvmp.com) पर अपलोड करें। साथ ही वाहनों और उनके दस्तावेजों की पूरी जांच सुनिश्चित करें, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।

इन बिंदुओं पर विशेष नजर

  • फिटनेस प्रमाणपत्र: बिना वैध फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई
  • सुरक्षा उपकरण: सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य
  • दस्तावेज: ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र अपडेट होना जरूरी
  • ओवरलोडिंग: क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर चालान और वाहन सीज

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Recent posts