27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1उरई। मोहल्ला बघौरा में बीती रात छत पर सो रहे परिवार के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने 30 हजार रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिये। पीड़ित ने सुबह कोतवाली में वारदात की लिखित सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका है।
चुर्खी रोड बघौरा निवासी गिरीश कांत अग्निहोत्री ने बताया कि वे पूजा पाठ कराने का काम करते हैं। बीती रात वे एक विवाह समारोह संपादित कराने के लिए गये थे। घर में उनकी पत्नी, दो बच्चे व भानजी मौजूद थे। रात लगभग डेढ़ बजे बिजली जाने पर उनका परिवार और मकान मालिक का परिवार छत पर जाकर सो गया। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने उन्हें उक्त चपत लगा दी। उन्होंने पुलिस को उन लोगों के नाम भी बताये हैं जिन पर उन्हें शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment