27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1कोंच-उरई। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिये शासन द्वारा संचालित तहसील दिवसों की श्रृंखला में कल बुधवार को कोंच गल्ला मंडी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से किया जायेगा। उक्त आयोजन में जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। सूत्रों की अगर मानें तो जिलाधिकारी तहसील दिवस निपटाने के बाद अन्य अधिकारियों के साथ बीहड़ के गांव सींगपुरा में चैपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Leave a comment