19orai1119orai12 उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ब्लाॅक इकाइयों के चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। साथ ही जिला कमेटी के पर्यवेक्षक भी हर ब्लाॅक के लिए अलग-अलग नियुक्त कर दिये गये हैं। यह जानकारी परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और मंत्री हरीश कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से दी।
जालौन ब्लाॅक का चुनाव 25 को ब्लाॅक परिसर में होगा। जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में जयनारायण सेन, शील दूरवार, कौशल किशोर, रमेश चंद्र फौजी और राजेंद्र सिंह रहेंगे। इसी दिन डकोर ब्लाॅक चुनाव विकास भवन उरई में कराया जायेगा। जिसमें मनोज गुप्ता, मानसिंह यादव, शशिकांत, मनोज चैरसिया, संतराम, धरनीधर यादव और राजीव रेजा पर्यवेक्षक होगे। जालौन ब्लाॅक के लिए निर्वाचन अधिकारी सतीश वर्मा और अब्दुल हमीद और डकोर के लिए विजय बहादुर सिंह, राजीव गोयल निर्वाचन अधिकारी होंगे।
नदीगांव ब्लाॅक का चुनाव 28 अप्रैल को विकास खंड कार्यालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी अश्वनी पांडेय और केवी सिंह की देखरेख में कराया जायेगा। जिसमें अश्वनी गुबरेले, मेहरबान सिंह व मनोज चैरसिया पर्यवेक्षक होगे। कुठौंद ब्लाॅक का चुनाव 29 अपै्रल को विकास खंड कार्यालय परिसर में लखन लाल शर्मा, सुखदेव अनुरागी व दिनेश सेंगर की देखरेख में होगा। सतीश वर्मा, रामनंदनी देवी, धर्मनारायण मिश्रा, रमेश फौजी और संतराम पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। कदौरा ब्लाॅक का चुनाव 3 मई को विकास खंड कार्यालय परिसर कदौरा में होगा। चुनाव अधिकारी लोकनाथ राजपूत व रामबिहारी वर्मा घोषित किये गये हैं। हर नारायण अनुरागी और राजबहादुर पटेल व रमेश फौजी को पर्यवेक्षक बनाया गया।
26 अपै्रल को ही महेबा ब्लाॅक में रविंद्र सिंह व बीएल कश्यप की देखरेख में ब्लाॅक परिसर में चुनाव नागेंद्रा देवी, रामबरन सिंह, मनोज चैरसिया और राजेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में होगा। इसके पहले 28 अप्रैल को विकास खंड कार्यालय में कोंच ब्लाॅक का चुनाव पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेश्वरी श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा और मानसिंह यादव की देखरेख में होगा। जिसमें रेखा जाटव पर्यवेक्षक रहेंगी। रामपुरा ब्लाॅक में 29 अपै्रल को निर्वाचन अधिकारी राजेश्वरी श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा व मानसिंह यादव की देखरेख में चुनाव कराया जायेगा। अंगद सिंह कछवाह, मनोज गौतम और शीलकुमार दूरवार पर्यवेक्षक रहेंगे। माधौगढ़ ब्लाॅक का चुनाव 2 मई को अंगद सिंह कछवाह और मनोज गौतम की देखरेख में होगा। मेहरबान सिंह, शीलकुमार दूरबार, मानसिंह यादव, रमेश फौजी और मनोज चैरसिया पर्यवेक्षक रहेंगे।

Leave a comment