उरई। बीहड़ी गांव में बराती के पास नोटों की गडिडयां देखकर गुमटी वाले की नीयत खराब हो गई। उसने बराती पर हमला कर उससे रुपये छीन लिये और उसे घायल कर गांव के बाहर नाले में फेंक दिया। सुबह उसे तलाश रहे दूसरे बरातियों ने नाले में पड़ा देखकर उसे बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गुमटी वाले गुटखा विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कदौरा थाना क्षेत्र से मदरालालपुर गांव में सोमवार की रात मैनूपुर कालपी निवासी धर्मेंद्र निषाद की बरात आई थी। एक बाराती रूपेंद्र कुमार (32वर्ष) गांव के बाहर रखी गुमटी पर खड़ा होकर गुटखा खरीदने लगा। उसने गुटखा विक्रेता का पैसा देने के लिए जेब से रुपयों की मोटी गडडी निकाली जिसे देखकर गुटखा विक्रेता की नीयत खराब हो गई। उसने रूपेंद्र से रुपयों की गडडी छीन ली और उसे पटक कर मारते हुए अचेत कर दिया। सुबह तलाश के दौरान दूसरे बरातियों को रूपेंद्र अचेत हालत में गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला। उसे फौरन कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुटखा विक्रेता सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।







Leave a comment