उरई। कुठौंद रोड पर हदरुख और शेखपुर बुजुर्ग के बीच सड़क हादसे में पिंकीं उर्फ चिंटी (5वर्ष) पुत्री मुनेश कुमार निवासी हरीपुरा जालौन की मौत हो गई। बाइक पर पिंकी अपने पिता सहित छह लोगों के साथ बैठी हुई थी जिनमें तीन बच्चें थे। अन्य सभी सवार भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनकों जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा डीजल टैंकर द्वारा सुजकी मोटर साइकिल में टक्कर मारे जाने की वजह से हुआ।







Leave a comment