21orai0721orai06 उरई। कृष्णा टाकीज के पास बुधवार रात टेलर की दुकान में आग लग गई। आग के भयंकर गुबार जब शटर से बाहर निकला तब लोगों का ध्यान उस ओर गया। बाद में दमकल केंद्र को मामले की सूचना दे दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू कर लिया गया। आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।
कृष्णा टाकीज के पास करीब दो दर्जन टेलर की दुकानें हैं। रात में इमरान खान की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। धुंआ के गुबार जब बाहर निकलने लगा तब लोगों का ध्यान दुकान में लगी आग की तरफ गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि आसपास की दुकानें आग की चपेट में नहीं आयीं अन्यथा भयंकर नुकसान हो गया होता। दुकान में रखे पूरे कपड़े जल गये। अग्निशमन अधिकारी अमर सिंह पाल का कहना है कि आग से कितना नुकसान हुआ अभी इसका सही आंकलन नहीं हुआ है। आग से सिले हुए कपड़े, काउंटर, सिलाई मशीनें, पार बोर्ड आदि खाक हुए हैं।

Leave a comment