0 मामला कोंच 132 केवीए बिजलीघर से कोंच टाउन नहीं जुड़ पाने का
0 पत्रकारों से बात करने में कतराते रहे अधिकारी
27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1कोंच-उरई। शासन को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा भले ही यह रिपोर्ट भेजी जा चुकी हो कि कोंच का 132 केवीए बिजलीघर चालू हो चुका है और इसी आधार पर सीएम कई दिन पहले ही यह बयान भी जारी कर चुके हैं कि कोंच का 132 बिजलीघर शुरू करा दिया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकारी इस मामले में बुरे फंसे हैं। तेईस दिन गुजर जाने के बाद भी वितरण विभाग कोंच टाउन की बत्ती इस नये बिजलीघर से नहीं जोड़ सका है। विभागीय अधिकारियों की इस तरह की कार्यशैली को लेकर सीएम के बयान की भारी किरकिरी हुई है।
आज भी जिले के दोनों विंगों ट्रांसमिशन और वितरण का पूरा अमला आराजीलेन स्थित 132 केवीए और उसके ठीक बगल में बने नये 33 केवीए विद्युत उपकेन्द्रों पर डटा ठोंकापीटी करता रहा लेकिन वे अपने मकसद कोंच टाउन को 132 से जोडने में कितना कामयाब हुये या फिर पसीना ही फेंक कर चले गये, इसकी जानकारी इस लिये भी नहीं हो सकी कि वहां गजब की परदेदारी बरती जा रही थी कि कहीं उनकी कोई कमी न पकड़ में आ जाये, मौजूद अधिकारी पत्रकारों से मिलने और बात करने में भी कतराते रहे। यह बाकई कोंच का दुर्भाग्य ही है कि बड़े जतन से यहां के लोगों ने 132 केवीए बिजलीघर पाया है लेकिन अधिकारियों की ढुलमुल कार्यप्रणाली ने इसका लाभ इसके कम्पलीट हो जाने के तेईस दिन बाद भी नहीं दिला पाया है। इधर, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम ने भी इस स्थिति को लेकर खिन्नता जताई है और जिलाधिकारी से मांग की है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के पेंच कसें ताकि कोंच कस्बे के लोगों को करोड़ों की लागत से बन कर तैयार खड़े 132 केवीए बिजलीघर का लाभ मिलना शुरू हो सके।

Leave a comment