धूमधाम से मनाया गया अवतार मेहेर बाबा का जन्मोत्सव, हलवा वितरण कर जताई श्रद्धा

उरई। राठ रोड स्थित मिट्ठूलाल टेकचन्द्र धर्मशाला में अवतार मेहेर बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके अनुयायियों एवं प्रेमियों द्वारा श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हलवा वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा के प्रति आस्था, विश्वास एवं समर्पण भाव व्यक्त किया गया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेहेर प्रकाश, शिव भजन, सुरेश चंद्र वर्मा, ब्रिज किशोर आनंद, रामरति शाक्य, सुमित्रा वर्मा, शिमला वर्मा, बादल वर्मा, नीरज यादव, कुलदीप मेहेर (कालपी), मेहेर पुकार, रानी श्रीवास, जुगराज कुशवाहा, करण सिंह कुशवाहा, बलवान इलेक्ट्रीशियन, संतोष नगर सहित अनेक बाबा प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को अवतार मेहेर बाबा के जीवन, संदेशों एवं आध्यात्मिक विचारों से भी अवगत कराया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में प्रेम, सेवा और सद्भावना की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a comment

Recent posts