0 शहरी में 12 व देहात में 13 फीसदी और जुड़ेंगी पात्र गृहस्थियां
0 320131 की जनसंख्या के सापेक्ष 231085 को मिलेगा खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ
कोंच-उरई। केन्द्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना जिसमें गरीबों को न के बराबर मूल्य पर खाद्य सामग्री मुहैया कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कुल आबादी के बहत्तर फीसदी लोगों को इसका लाभ दिये जाने का लक्ष्य सखा गया है। सरकार ने जिस तेजी से इस योजना के लिये पात्र गृहस्थियों के चिन्हीकरण की मुहिम छेड़ी थी, अगर उती ही तेजी डाटा फीडिंग में दिखाई जाती तो योजना का लाभ शायद लोगों को जन्दी ही मिलना शुरू भी हो जाता लेकिन बाबजूद हैंड्स बढाने के फीडिंग का यह काम मशीनरी की ढील पोल के कारण गति नहीं पकड़ पा रहा है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कोंच तहसील क्षेत्र की कुल आबादी 320131 है जिसमें कोंच नगर पालिका की 53412 तथा नदीगांव टाउन एरिया की 7991 है, शेष आबादी ग्रामीण क्षेत्र की है। इसके सापेक्ष आपूर्ति विभाग को 231085 आबादी को खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आच्छादित करने का लक्ष्य मिला हुआ है। अगर काम की गति पर नजर दौड़ाई जाये तो तमाम कबायद के बाद अभी शहरी क्षेत्र में महज 52.36 फीसदी ही पात्र गृहस्थियां चयनित की जा सकी हैं जो मिलेलक्ष्य 64.43 से तकरीबन 12 फीसदी पीछे है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 66.44 फीसदी पात्र गृहस्थियां अब तक चयनित की जा सकी हैं जो निर्धारित लक्ष्य 79.56 प्रतिशत से लगभग 13 फीसदी के फासले पर है। हालांकि दिये गये लक्ष्य को हासिल कर लेने का काम बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है और थोड़ी बहुत जगह इमरजेंसी के लिये भी खाली रखनी होती है, लेकिन बड़ा पेंच यहां यह फंसा है कि आपूर्ति विभाग के पास सत्यापित सूचियां पहुंचा पाने में कोटेदार और तहसील की लगी टीमें थोड़ा बहुत टालमटोल कर रहे हैं जिससे फीडिंग का काम प्रभावित हो रहा है। दिक्कत तलब यह भी है कि जब तक डाटा फीडिंग का काम कम्पलीट नहीं हो जाता है तब तक पात्रों के हिस्से का आवंटन ही नहीं मिल सकेगा। हालांकि आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप का कहना है कि फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और आधा दर्जन कम्प्यूटर्स पर लोगों को लगाया गया है। जैसे जैसे सूचियां प्राप्त हाती जा रही हैं, फीडिंग भी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही फीडिंग का काम निपटा लिया जायेगा और योजना के पात्रों को समय से खाद्यान्न मिलता रहेगा।






Leave a comment