cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरई। विवाह समारोह में शामिल होने का बहाना कर ग्वालियर से किराये पर बुलेरो जीप लेकर आये बदमाशों ने चालक को हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया और बुलेरो लेकर फरार हो गये।
यह सनसनीखेज घटना कालपी कस्बे के पास जोंधर नाले पर हुई। बुलेरो एमपी 09 सीडी 4966 के मालिक साईं मंदिर ग्वालियर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि राहुल व उसके तीन साथी ग्वालियर से कालपी के पास देवकली गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उसकी बुलेरो लेकर आये थे। बुलेरो वह खुद चला रहा था। जोंधर नाले के पास चारों लोग उस पर हावी हो गये और उसके गले में साफी कस दी जिससे वह अचेत हो गया। बाद में बदमाश उसेे नाले के किनारे फेंककर फरार हो गये। सुबह होश में आने पर उसने कालपी कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा जीप और बदमाशों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।

Leave a comment