cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जालौन-औरैया प्रांतीय मार्ग पर कुठौंद में बिजली घर के पास दो ट्रैक्टर आमने-सामने टकरा जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिनमें से तीन को गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया।
पंडितपुर निवासी आत्माराम अपने परिवार के लोगों के साथ टैªक्टर ट्राली से गल्ला बेचने के लिए औरैया जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनके ट्रैक्टर की आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें आत्माराम (58वर्ष) उनके पुत्र मुलायम सिंह (24वर्ष) और चंद्रभान (30वर्ष), अंकित (27वर्ष), रमेश (38वर्ष) व लक्ष्मीराम बाबा (70वर्ष) घायल हो गये। जिनमें लक्ष्मीराम, चंद्रभान व अंकित की हालत नाजुक बताई गई है।

Leave a comment