उरई। पांचवें दिन भी समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भीषण गर्मी में अपना पसीना बहाकर लोगों का दिल जीतने के लिए साइकिल दौड़ाई। ग्राम ऐंधा, पुर और गोरन में पार्टी के बुजुर्ग नेता चुन्ना हुसैन, विधानसभा क्षेत्र समिति अध्यक्ष भानु राजपूत जब लोगों के बीच हांफते हुए पहुंचे तो ग्रामीण द्रवित हुए बिना नही रहे। ग्रामीणों ने पेठा, बताशा के साथ पानी पिलाकर उनकी थकान को दूर किया। इसके बाद नाश्ते की प्लेट सजाकर उनका तहे दिल से स्वागत करने में जुट गये। लेकिन सपा नेताओं ने कहा कि उन्हें अपने स्वागत की नही बल्कि आपके सहयोग और समर्थन की जरूरत है जिससे हमारी पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आपकी सेवा की शक्ति हासिल करने का अवसर मिल सके।
भानु राजपूत ने उक्त गांवों में नुक्कड़ सभाओं को राम काज बिन मोहि कहा विश्राम की पंक्तियों के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने एक-एक करके समाजवादी पार्टी की सरकार के गरीबों, बुंदेलखंड के लोगों और जिले के लोगों के उत्थान व विकास के लिए उठाये गये कदमों की गिनती गिनाई। उन्होंने कहा कि देश में केंद्र से लगाकर किसी राज्य तक की सरकार ने इतना काम नही किया जितना काम अखिलेश भैया ने इस सूबे में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह एक मुहावरा नही बल्कि ऐसी सच्चाई है जिसे समाजवादी पार्टी के विरोधी भी नही नकार पा रहे।
वीर सिंह कुशवाहा महासचिव विधानसभा क्षेत्र समिति, शिवकुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश राजपूत, राजाराम वर्मा, हरिहर राजपूत, उमेश राजपूत, वीर सिंह यादव, राजेंद्र परिहार पुर, गौतम वर्मा, श्याम किशोर राजपूत, रविंद्र राजपूत करमेर, पंकज याज्ञिक, पवन कुशवाहा, पवन कुमार इमिलिया आदि ने भी सभा को संबोधित किया।






Leave a Reply