उरई। जिन जिंसों पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान है उन्ही के लिए फसल बीमा योजना का क्लेम अनुमन्य होगा। 10 प्रतिशत नुकसान के बाद ही किसान क्लेम का हकदार माना जायेगा।
फसल बीमा योजना को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने इस दौरान निर्देशित किया कि 31 जुलाई तक किसानों के प्रीमियम के ड्राफ्ट बनवाकर बीमा कंपनी को भिजवा दिये जायें।
उन्होंने कहा कि खरीफ फसल के लिए किसानों से 2 प्रतिशत और रबी के लिए 15 प्रतिशत प्रीमियम राशि काटने का प्रावधान तैयार किया गया है। प्रीमियम की शेष राशि की भरपाई सरकार खुद करेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतवार बीमित किसानों की सूची तैयार की जायेगी और शपथ पत्र के साथ उसे बीमा कंपनी को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा में नुकसान होने की हालत में कोई किसान बीमा से वंचित न रह पाये इसकी रणनीति तैयार की गई है।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार और लीड बैंक मैनेजर सिद्धार्थ पाॅल उपस्थित रहे।







Leave a Reply