cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। गांधीनगर स्थित सीवेज स्टेशन के पास रखा ट्रांसफॉर्मर धड़ाम हो जाने के कारण इलाके में कल से घुप्प अंधेरा है और लोगों को इस भीषण उमस भरी गर्मी में दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। विभागीय अभियंता की अगर मानें तो ट्रांसफॉर्मर उनके पास उपलब्ध है लेकिन उसे चढ़ाने के लिये जेसीबी मशीन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
गांधीनगर में सीवेज पंप के पास रखा ट्रांसफॉर्मर कल जबाब दे गया था जिसके चलते गांधीनगर और पटेल नगर मोहल्लों के कुछ इलाके कल से ही अंधेरे में समाये हैं। जैसे तैसे रात कटी और लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को दूसरा ट्रांसफॉर्मर चढ जायेगा लेकिन अभी तक इसका ओर छोर नहीं दिखाई दिया। हालांकि विभाग के जेई अमित शर्मा का कहना है कि उन्होंने ट्रांसफॉर्मर तो मंगा लिया है लेकिन उसे चढाने के लिये जेसीबी मशीन नहीं मिलने के कारण नहीं चढ़ पा रहा है। पालिका में उपलब्ध जेसीबी खराब पड़ी है, विद्युत विभाग के अभियंता जेसीबी की तलाश में जुटे हैं।

Leave a Reply