0 सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, पुलिस फोर्स के साथ पीएसी भी तैनात रही
0 ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में आठ हजार लोगों ने पढी ईद की नमाज
konch1 konch2 konch3कोंच-उरई। नगर व क्षेत्र में गुरुवार को प्रमुख इस्लामिक पर्व ईद-उल-फितर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही होने बाली बूंदाबांदी के बीच ईद की नमाज पढी गई। रिमझिम फुहारों की वजह से ईदगाह में भीड़भाड़ जरूर कुछ कम रही। ईदगाह के अलावा कस्बे की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। ईदगाह पर हाफिज सलीम ने नमाज पढवाई, तत्पश्चात नमाजियों ने मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। सभी लोगों एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे और रंगबिरंगी तितलियों की तरह यहां वहां फुदक रहे थे। कोई आइस्क्रीम खा रहा था, तो कोई अपनी नन्ही गुडिया के लिए खिलौने खरीद रहा था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ईदगाह ग्राउंड के अलावा सड़कों पर भी किये गये थे, पुलिस के अलावा पीएसी जवान भारी संख्या में तैनात किये गये थे।
ईद-उल-फितर आज यहां बड़े ही खुशनुमा माहौल में मनाया गया। ईदगाह सहित नगर व क्षेत्र की तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह पर हाफिज सलीम ने ईद की नमाज अता करवाई। नगर पालिका प्रशासन ने भारी मशक्कत करके ईदगाह ग्राउंड को जैसे तैसे संवारा था लेकिन रात में और आज सुबह भी कई घंटों की बूंदाबांदी ने सारा मजा खराब कर दिया और लोग उल्टा सीधा करके ईदगाह तक पहुंच पाये, रिमझिम फुहारों के बीच ईद की नमाज पढी गई। महीने भर तक अल्लाह तआला की इबादत करने और रोजे रखने के बाद बुधवार की शाम सज्जादानशीं आस्ताना-ए-कलंदरिया मियां आरिफ अली शाह ने नगर में मुनादी कराई कि गुरुवार की सुबह ईद मनाई जायेगी। आज सबेरे से ही मुस्लिम बंधु उमंग से लबरेज ईद की तैयारियों में जुट गये थे, नये लकदक कपड़ों में सजे बच्चे, बूढे और जवान ईदगाह की ओर जाते दिखे। नमाज के बाद ईदगाह ग्राउंड में डटे विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। सदर ईदगाह अब्दुल समद खां लम्बरदार के निर्देशन में कमेटी के लोग विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे थे। ग्राउंड में नगर पालिका द्वारा पंडाल लगवाया गया था और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराई गई थी। शासन के निर्देशों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे, पीएसी की भी तैनाती ईदगाह ग्राउंड में की गई थी। तकिया कलंदर शाह पर अताउल्ला खां गौरी, तकिया खुर्रमशाह पर हाफिज वाहिद, मस्जिद कुरैशियान में कारी असलम ने नमाज पढवाई, जामा मस्जिद, अथाई बाली मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढी गई। नगर पालिका द्वारा साफ सफाई की माकूल व्यवस्था करा कर ईदगाह मार्ग सहित मस्जिद मार्गों पर भी कलई डलवाई गई थी। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, सीओ अवधेशकुमार शुक्ल, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, कढोरेलाल यादव, ईओ विनोद सोलंकी, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, ओमशंकर अग्रवाल, रामबाबू तिवारी, सभासद महावीर यादव, अनुराग गुप्ता, अजय गुप्ता, अनुरुद्घ मिश्रा, लेखपाल सदर नरेन्द्रसिंह, बलराम निरंजन, जेई सतीश कमल, संजय सिंघाल, मल्लूशाह, कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह, जयवीर सिंह, राजेन्द्रप्रसाद दुवे, विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। उधर, नदीगांव में भी ईद का पर्व अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया, हाफिज नौशाद ने ईदगाह पर नमाज अता करवाई।
ईद की खास रौनक रहे बच्चे…
konch4वैसे तो ईद सभी मुस्लिम बंधुओं के लिये खुशी और अमन का पैगाम लेकर आती हैऔर रमजान के पूरे महीने जिन्होंने रोजे रखे उनके लिये ईद खास बरकतों भरी होती है लेकिन इसके इतर बच्चों के लिये ईद हंसी, खुशी और अपने हमउम्रों के साथ मस्ती करने का त्योहार है। ईदगाह के मैदान में जहां नमाजी अपनी नमाज में मशरूफ थे वहीं बच्चे पूरे ग्राउंड में तितलियों की भांति उड़ते फिर रहे थे। खोंमचे बालों, खिलौने वालों, आइस्क्रीम के ठेलों पर बच्चों के हजूम लगे थे और वे अपनी खरीदारी में व्यस्त दिखे।
भाजपा छोड़ सभी दलों के तने थे तंबू
konch5विस चुनाव नजदीक देख विभिन्न दलों के तंबू ईदगाह ग्राउंड में तने दिखाई दिये और उनमें कार्यकर्ता भी अच्छी खासी संख्या में मौजूद रहे। गौरतलब यह है कि यहां भाजपा ने अपना तंबू तानने से खासा परहेज बरता। बसपा के शिविर में क्षेत्रीय विधायक संतरामसिंह कुशवाहा और संभावित प्रत्याशी गिरीश अवस्थी सहित चै. रामसेवक, चै. जगजीवनराम अमीटा, जितेन्द्र राय, पूर्व जिपं सदस्य कन्हैयालाल कुशवाहा आदि नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आ रहे थे। कांग्रेस के शिविर में पूर्व विधायक उरई सदर विनोद चतुर्वेदी, संतलाल अग्रवाल, लालप्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, प्रियाशरण नगाइच, श्रीनारायण दीक्षित, अखिल वैद, नवल जाटव, प्रमोद रिछारिया, डॉ. बाबूराम शर्मा, हाजी सेठ नसरुल्ला, मोहम्मद अहमद, अनिल पटैरया, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, अमित रावत, पप्पू रजक आदि ने नमाजियों को ईद की बधाइयां दीं। सपा द्वारा लगाये गये शिविर में विस प्रत्याशी लाखनसिंह कुशवाहा, ममतासिंह कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, चै. मोहनसिंह डंपी यादव, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, हरिश्चंद्र तिवारी, प्रतिपालसिंह गुर्जर, नूरहसन पप्पू, देवेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, मुकेश सदूपुरा, रामशरण कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, रवि कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा आदि मौजूद थे।
फोटो-कोंच5-कांग्रेस के शिविर में ईद की मुबारकबाद देते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी

Leave a Reply