cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनता दल यू की मासिक बैठक सर्वोदय इंटर काॅलेज में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत की अध्यक्षता में हुई। संचालन नरेंद्र गौतम ने किया।
बैठक में संतोष कुमार राजपूत ने बताया कि 17 जुलाई को इलाहाबाद के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और प्रधान महासचिव केसी त्यागी का आगमन होगा। उक्त सम्मेलन में जनपद जालौन के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में बस या ट्रेन के जरिये पहुंचेगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की रसीद बुक शुल्क सहित जमा कीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की रसीद बुक आज जमा नही हो सकी है वे जितनी जल्दी संभव हो सके जमा कर दें। मानसिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, महेश सिंह परिहार, ओमप्रकाश साहू, अशोक कुमार, चतुर सिंह, आमीन खां, अजय राठौर, मुलायम सिंह, अभय कुशवाहा, साहब सिंह यादव, आनंद तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply