जालौन-उरई। मोहल्ला दबगरान में पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। इस दौरान उसे चाकू भी घोंपा गया। युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पुलिस इस घटना की लीपापोती में जुटी हुई है।
उक्त मोहल्ले में साजिद पुत्र जमालू की नसरुददीन के साथ लंबे समय से रंजिश चल रही है। गत् दिनों नसरुददीन, सीबू, पप्पी, आजाद आदि लोगों ने उसके घर चढ़ाई कर दी। उसे लाठी-डंडों से मारते हुए चाकू भी घोपा जिससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। हालांकि प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव इसे बनाया गया मामला करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने मुकदमें में समझौते के लिए दबाव बनाने हेतु पेशबंदी में यह घटना गढ़ी गई हैं फिर भी बारीकी से जांच की जायेगी जो सही होगा वह कार्रवाई की जायेगी।







Leave a Reply