21-07-2016 -01उरई। बुधवार की रात लगभग पौने नौ बजे मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति अपने दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने की नियत से गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां हालत गंभीर बताते हुये उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिये रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सत्यनारायण 50 वर्ष पुत्र शंभूदयाल राजपूत रात लगभग पौने नौ बजे अपने मकान के दरवाजे पर बैठा हुआ था उसी दौरान हमलावरों ने घात लगाकर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल परिजनों ने सत्यनारायण राजपूत को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। बाद में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान हालत चिंताजनक बताते हुये उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिये रैफर कर दिया। पुलिस परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं परिजनों की मानें तो सत्यनारायण को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गयी है।

Leave a Reply