
रामपुरा-उरई। गुरुवार को कस्बे के बाजार में धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने एक युवक को घेरकर उस पर बेरहमी से इतने वार किये कि वह लहूलुहान होकर अचेत हालत में जमीन में बिछ गया। फिर भी हमलावरों ने उसे नही छोड़ा इसके बाद जब उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो वे हथियारों सहित गायब हो गये। इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वीर बहादुर सिंह उर्फ वीरू माधौगढ़ थाने के अकबरपुरा गांव का निवासी है लेकिन वह फिलहाल पचोखरा में रह रहा था। अकबरपुरा में कुछ लोगों से उसकी रंजिश चलती थी। अनुमान यह है कि उन्ही ने गुरुवार को उसकी हत्या कराने के लिए उक्त हमलावर भेजे थे।
घटना के बाद परिजन पहले उसे मरणासन्न हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत में कोई सुधार न होने के चलते आज उसे जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।







Leave a Reply