0 पालिका बोर्ड की बैठक में हुये चालीस प्रस्ताव पारित
कोंच-उरई। पालिका बोर्ड बैठक के सबसे अहम् प्रस्ताव सागर तालाब की व्यवस्था पर चर्चा के लिये जब प्रस्ताव आया तो सभासद इस पर एकमत नहीं हो सके। अधिकांश सभासदों की राय आई कि पहले इस मसले पर बैठ कर आपस में चर्चा की जाये और व्यापक रूपरेखा बनाई जाये तभी इसे आगे बढाया जाये। आज की बैठक में कुल जमा चालीस प्रस्ताव पारित किये गये जिनमें ज्यादातर वार्ड सभासदों द्वारा अपने अपने इलाकों में निर्माण कराये जाने को लेकर रहे।
पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की अध्यक्षता एवं ईओ विनोद सोलंकी की मौजूदगी में आज की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। सागर तालाब की व्यवस्था को लेकर पालिका के ड्रीम प्रोजेक्ट का जब प्रस्ताव आया तो सभासदों ने इसे अगली बैठक के लिये मुल्तबी करा दिया। उनका कहना था कि पहले आपस में बैठ कर इसके मॉडल पर विचार किया जाये तब इस दिशा में आगे बढा जाये। एक अहम् प्रस्ताव के मुताबिक पालिका ऐतिहासिक झंडाघर का सुंदरीकरण करायेगी। धनुताल के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न मोहल्लों में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग जैसी व्यवस्थाओं के लिये पचास लाख के प्रस्ताव पास किये गये। इस दौरान जेई सतीश कमल, विजय अवस्थी, जीवनलाल बाल्मीकि, रामवीर सिंह, अभय यादव, सभासद महावीर यादव, राघवेन्द्र तिवारी, संजय सोनी, मनोज इकडया, अशफाकखान, राघवजी गुर्जर, जितेन्द्रसिंह, अनुराग गुप्ता, श्यामदास याज्ञिक, असित कुशवाहा, अवनेश तिवारी, अमित रावत, प्रकाश बाल्मीकि, भारती वर्मा, मामिना राईन, रचना याज्ञिक, राजपति, रानी यादव, नफीसा आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply