जालौन-उरई। हरदोई राजा में सड़क किनारे हो रहे जुए को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी। जिसमें चार लोग खाकी के हत्थे चढ़ गये। फड़ से 1540 रुपये की रकम भी पुलिस ने बरामद की।
जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर एक सवाल लगातार गंभीर होता जा रहा है कि आखिर पुलिस की क्या मजबूरी है जो घर के अंदर जुआ खिलवाने वाले भले मानुसों पर कोई आंच न आने देने की चिंता कर वह हर जुआ खुले में होना दिखाती है। हरदोई राजा में भी यही हुआ जिससे नाल वसूलने वाले महापुरुष की बचत हो गई। इस टटपुजिये जुए में पुलिस ने सलमान अली, मंगल सिंह, संजीव कुमार, गंगा प्रसाद को पकड़ा और उनसे 1540 रुपये की बरामदगी दिखाई।







Leave a Reply