cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। पान की दुकान पर रंगबाजी झाड़ने आये युवकों को एक ग्राहक ने रोकने की कोशिश की तो वे हमलावर हो गये और उसे पीट-पीट कर बेहाल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है।
मोहल्ला रापटगंज में तोपखाना का अनीस एक गुमटी पर पान खा रहा था। इस दौरान जाकिर, आबिद और एक अज्ञात युवक गुमटी पर पहुंचे और उन्होंने रंगबाजी झाड़ना शुरू कर दी। अनीस ने उनको रोका जिस नाराज होकर उन्होंने अनीस की छठी का दूध याद दिलाने की तर्ज पर ऐसी पिटाई की कि वह बेहाल हो गया। उसे अधमरा छोड़कर तीनों चले गये तब अनीस ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से उनकी शिकायत की।

Leave a Reply