जालौन-उरई। विकास खंड परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसे संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में 10 से 12 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी। इसके पूर्व 9 अगस्त को टाउनहाॅल से डीएम कार्यालय तक मोटर साइकिल रैली निकाली जायेगी। बैठक में मनोज गौतम, रामदत्त निरंजन, जेपी गुबरेले, संतोष अग्रवाल, किरन रावत, सतीश वर्मा, राजकिशोर, रामाधार, हरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, अखिलश शर्मा, प्रमोद सोनी, सुरेंद्र कुमार, श्रीकृष्ण राठौर, संजय रेजा, नैन्सी, कमला देवी, शिवराज, दुर्गा आदि उपस्थित थे। संचालन धर्मनारायण मिश्रा ने किया।







Leave a Reply