
कोंच। बाजार जाने के लिए घर से निकली 14 बर्षीय किशोरी के अचानक लापता होने से हडकंप मच गया है। लापता किशोरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा की रहने बाली है। किशोरी के पिता ने दो युवकों पर उसकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा की रहने बाली एक 14 बर्षीय किशोरी गुजरी 4 अगस्त को सौदा सुलफ करने के लिए बाजार जाने को निकली थी, लेकिन इसके बाद लौटकर वह घर नहीं पहुंची। जब शाम ढलने के काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दो दिन गुजर जाने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास शुरू कर दिया है, उसने दो युवकों के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसला कर अगवा कर लेने की तहरीर दी है।
हालांकि लोग मामले की चीरफाड़ भी करने लग गए हैं और इसे प्रेम प्रसंग के नजरिये से भी देखने बालों की कमी नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि किशोरी माइनर है सो मामले की गंभीरता को पुलिस भी समझ रही है उसकी बरामदगी को लेकर हाथ पैर मारने शुरू कर दिये हैं, अलबत्ता खबर लिखे जाने तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई थी।







Leave a Reply