जालौन-उरई। पुलिस चैकी से चंद कदम की दूरी पर एक बाड़े में खड़ी स्कूल बसों से दो बैटरियां चोरी हुई। पीड़ित वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने किया मौके का मुआयना।
पुलिस चैकी से चंद कदम की दूरी पर ही एक बाड़े में कन्हैया लाल अग्रवाल मैमोरियल स्कूल की स्कूल बसें खड़ी रहती हैं। गुरूवार की रात्रि अज्ञात चोर बाड़े की दीवार फांदकर बाड़े के अंदर घुस गए। चोर बसों में लगी दो बैट्री निकालकर ले गए। पुलिस चैकी के पास से यह चोरी नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।






Leave a comment