जालौन-उरई। पुत्र की बेबा द्वारा दिवंगत पति के छोटे भाई के साथ शादी का दबाव बनाए जाने तथा भाई के मना करने पर मायके वालों के साथ मिलकर आए दिन झगड़ा करने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी प्रेमसिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े पुत्र की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ही उसकी बेबा वंदना देवी उसके छोटे बेटे प्रबल प्रताप पर शादी का दबाव बनाने लगी। जब उसके बेटे ने शादी के लिए मना किया तो वह अपने मायके वालों के साथ मिलकर आए दिन कलह करने लगी। इतना ही नहीं वह अपने जेवर व दहेज आदि का सामान भी मायके में छोड़ आई है। गुरूवार को मायके वाले उसके घर आए और वंदना को एक बना हुआ मकान व आधी खेती उसके नाम करने की मांग करने लगे। मना करने उक्त सभी झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बहू को सारे बंदोवस्त करता है और उसका खर्चा उठाता है। फिर भी उसकी बहू मायके वालों के बहकावे में आकर आए दिन घर में झगड़ा करती रहती है।







Leave a comment