cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। पारिवारिक विवाद को लेकर छोटे भाई व उसकी पत्नी द्वारा बड़े भाई के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित भाई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका छोटे भाई से पुराना विवाद चल रहा है। सुबह वह अपनी दुकान पर जलेबी बना रहा था। तभी उसका भाई वहां आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने लात घूंसों से उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment