उरई (जालौन)। जनपद जालौन पुलिस की महिला आरक्षी तनु शर्मा ने प्रदेश स्तरीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक और पोलवॉल्ट में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

27 से 31 अक्टूबर 2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित 14वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स/साइक्लिंग)-2026 प्रतियोगिता में तनु शर्मा ने कानपुर जोन की टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उन्होंने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता, जबकि पोलवॉल्ट में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने महिला आरक्षी तनु शर्मा को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने तनु के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तनु शर्मा की इस सफलता से जालौन पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply