konch6कोंच-उरई। मिशन 2017 को लेकर सक्रिय भाजपा का फोकस इस वक्त नये मतदाताओं का पंजीकरण कराने को लेकर है, इसके लिये भाजपाई गांव गांव कैम्प लगा कर 18 बर्ष की उम्र वय प्राप्त कर रहे मतदाताओं को वोटर बनाने के लिये निर्धारित प्रपत्र भरवाने में लगे हैं। उरई सुरक्षित विस क्षेत्र आंशिक के ग्राम पिंडारी में आज पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश वर्मा की अगुवाई में लगाये गये कैम्प में 25 नये मतदाता बनाये गये। वर्मा का कहना है कि इस तरह के कैम्प अन्य गांवों में भी लगाये जायेंगे और जिन युवाओं की उम्र आगामी 1 जनवरी को 18 साल हो रही है उनके प्रपत्र भरवा कर मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाये जायेंगे।

Leave a comment