जालौन-उरई। जालौन से हरदोई गूजर तक जर्जर सड़क के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस जर्जर मार्ग पर कई बार दुर्घटनाऐं होने के बावजूद अभी प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग का निर्माण न कराए जाने से इस मार्ग के आसपास गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
जालौन से हरदोई गूजर तक का मार्ग काफी लंबे समय से जर्जर हालत है। सबसे खराब स्थिति तो ग्राम धंतौली से हरदोई गूजर तक लगभग 5 किमी मार्ग की है। जिसमें सड़क पर गहरे-गहरे व बड़े गड्ढे में जिसमें फंसकर आए दिन कोई न कोई वाहन दुर्घटना ग्रस्त होता रहात है। इतना ही नहीं इन गड्ढों में गिर कर आए दिन वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। यह मार्ग से होकर जालौन से झांसी जाने वाले वाहनों को दूरी कम पड़ती है। इसलिए इस मार्ग पर प्रतिदिन सैंकड़ों दोपहिया व चारपहिया वाहन निकलते हैं। परंतु सड़क जर्जर होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इस मार्ग के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को भी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर जालौन आना जाना पड़ता है। लेकिन मार्ग के जर्जर होने से उन्हें भी आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीण इस मार्ग पर गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। ग्रामीणों इस मार्ग को बनवाए जाने के लिए प्रशासन से कई बार मांग की है। परंतु अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एक बार पुनः प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग को अतिशीघ्र दुरूस्त कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में ग्रामीणा सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।






Leave a comment