जालौन-उरई। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
स्थानीय भाजपाईयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मोत्सव तहसील गेट के सामने क्षेत्रीय मंत्री नागेंद्र गुप्ता व सुशील गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर तथा मिष्ठान्न वितरण कर किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। एक साधारण से परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा में आने वाले विभिन्न पड़ावों तथा कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य न खोने तथा हर विपत्ति का डटकर मुकाबला करने वाले प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए सभी ने उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा ली। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू चैहान ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, शशांक सिंह चैहान, जयनारायण राठौर (मुनीमजी), राजा सिंह सेंगर, पप्पू चैहान, अभय प्रताप, रामू गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, लालन ताम्रकार, मीनू ठाकुर, पुनीत मित्तल, विपिन चैहान, कन्हैया बाथम आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment