जालौन-उरई। दबंगों द्वारा गांव की सड़कों पर जानवर बांधे जाने तथा मना करने पर लड़ाई, झगड़े पर आमादा होने की शिकायत पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी सुनील कुमार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में दबंग लोग सड़कों पर अपने जानवर बांधते हैं। जिसके चलते सड़कों से वाहन आदि निकालने में काफी परेशानी होती है। यदि कोई उन्हें सड़क पर जानवर बांधने से मना करता है, तो वह उसके साथ लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से दबंगों को सड़कों पर जानवरों के बांधने से रोके जाने की मांग की।






Leave a comment