17orai02उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई की मासिक बैठक नगर संसाधन केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की ज्वलन समस्याओं की चर्चा हुई और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों से मिलने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि बीएसए से मिलकर पहले जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति कराई जायेगी। जिससे प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। पदोन्नति के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं की काउंसलिंग कराकर विद्यालय के विकल्प दिये जाने के लिए भी बीएसए से शीघ्र मिला जायेगा।
जिला प्रभारी अरविंद नगायच ने कहा कि जनपद के अंदर स्थानांतरण के लिए रिक्त पदों की सूची चस्पा कराई जायेगी। जिससे स्थानांतरण चाहने वाले अध्यापकों को आवेदन पत्र में विद्यालय विकल्प भरने में कोई परेशानी न हो। संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियास मंसूरी ने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आये अध्यापकों को जल्द से जल्द विद्यालयों में पहुंचाने के लिए काउंसलिंग कराकर शीघ्र विद्यालय आवंटन कराने के लिए बीएसए से वार्ता की जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुएब अंसारी ने की। जिला आॅडीटर सुरेश वर्मा ने सीधी भर्ती में गणित, विज्ञान अध्यापकों के बराबर 17114 मूल वेतन से वेतन निर्धारित करने के कई माह पूर्व जारी हो चुके शासनादेश का अन्य जनपदों की तरह जिले में भी अनुपालन कराने पर बल दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष मजरूल हसन, अशोक तिवारी, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, अजहर अंसारी, अरुण पांचाल, प्रकाश नारायण पाठक, मोहम्मद अयूब, बृजेश श्रीवास्तव, जावेद खान, तनवीर अहमद, आत्माराम दुबे, विनय मिश्रा, नीतिश शर्मा, नजर मुहम्मद, उदयभान राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment