जालौन-उरई। जनपदीय शालेय (14 से 19 वर्ष) बाॅलीवाल चयन प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक का आयोजन दीवान महाराज सिंह इंटर काॅलेज जखा में आयोजित की गई। जिसमें प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
बैठक के दौरान आयोजक सचिव चंदेल सिंह ने बताया कि बाॅलीवाल जैसे सर्वसुलभ व ग्रामीण खेल का इस जनपद में गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसमें मिर्जा अहमद बेग, चैधरी शंकर सिंह, रामशर्मा पांडेय, गिरिजा शंकर दुबे, बिंदा सिंह आदि ने अपने प्रयासों से इसे नई ऊचाइयों तक पहुंचाया। परंतु आज अभिभावकों, संस्थाओं और नौजवानों की उदासीनता से यह खेल मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया है। जिसे अब क्षेत्र के कुछ खेल प्रिय व गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से संजीवनी देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इंटर काॅलेज के व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जनपदीय शालेय (14 से 19 वर्ष) बाॅलीवाल चयन प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 सितंबर से दीवान महाराज सिंह इंटर काॅलेज, जखा में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कराया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।






Leave a comment