img-20160917-wa0261उरई। विश्वकर्मा जयंती पर अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में कोंच रोड स्थित चच्चा की समाधि से शोभायात्रा निकाली गई जो कालपी रोड स्थित विश्वकर्मा के मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में मनोहारी रूपों में सजे बच्चे भगवान विश्वकर्मा की लीला के विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन कर रहे थे। नगर के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा का जुलूस देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ी।
शोभा यात्रा में शामिल गणमान्य नागरिकों में शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष महेश आचार्य, संयोजक अवध बिहारी, उपाध्यक्ष रामशंकर ओझा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, बादशाह विश्वकर्मा, कैलाश करमेर, अमर बुंदेला, अशोक, श्यामबाबू, रामलाल, एचएस झा, युसुफ अंसारी, अलीम मिस्त्री आदि शामिल रहे।

Leave a comment